IPL 2026: विराट कोहली ने बना डाला अब ये नया रिकॉर्ड, टूर्नामेंट में पहली बार हुआ ऐसा

खेल डेस्क। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर से आईपीएल में इतिहास रच दिया है।

IPL 2026:  विराट कोहली ने बना डाला अब ये नया रिकॉर्ड, टूर्नामेंट में पहली बार हुआ ऐसा

खेल डेस्क। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर से आईपीएल में इतिहास रच दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस दिग्गज बल्लेबाज ने आईपीएल के इतिहास में 9000 रन किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल के अपने 275वें कोहली को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 11 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आरसीबी की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर पूरा किया। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने  अपने नौ हजार रन 6732 गेंदों  में पूरे किए। विराट कोहली के आईपीएम में अब 9012 रन हो गए हैं।  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। आरसीबी ने ये मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम किया।

आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल कॅरियर में 7183 रन बना लिए हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 222 मैचों में 6769 रन बनाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 6565 रन बनाकर चौथे और केएल राहुल- 5580 रन बनाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

आरसीबी ने केवल सातवें ओवर में ही हासिल कर लिया लक्ष्य
मैच में आरसीबी को जीत के लिए केवल 76 रन का लक्ष्य ही मिला था। इस लक्ष्च को आरसीबी ने केवल 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी की ये इस संस्करण में छठी जीत है। इससे वह 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

PC: espncricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें