IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत का खाता नहीं खुला है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत का खाता नहीं खुला है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के इस संस्करण में ये केकेआर की 6 मैचों में पांचवीं हार है।

एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। इस हार से केकेआर पर अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। भले ही शुक्रवार को  गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर के कोटे में 34 रन खर्च कर 2 विकेट झटके। इन दो विकेट के साथ उन्होंने केकेआर की ओर से आईपीएल में अपने 100 विकेट भी पूरे किए। वह अब केकेआर की ओर से आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

जोस बटलर बने वरुण चक्रवर्ती का 100वां शिकार
वरुण चक्रवर्ती केकेआर से 2020 में जुड़े थे। गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर वरुण चक्रवर्ती का 100वां शिकार बने। वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर की ओर से आईपीएल में विकेट का शतक 87 मैचों में पूरा किया। केकेआर की ओर से इससे पहले सुनील नरेन (196) और आंद्रे रसेल (122) केकेआर के लिए 100 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं। वरुण चक्रवर्ती का आईपीएल में औसत 24.64 और इकॉनमी रेट 7.66 का रहा है। उनके नाम एक फाइफर और एक बार चार विकेट दर्ज है।

PC: espncricinfo