IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा कुलदीप यादव का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में भी दूसरे स्थान पर पहुंचे

खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 में लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा कुलदीप यादव का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में भी दूसरे स्थान पर पहुंचे

खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 में लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए 28वें मुकाबले में  उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में केकेआर के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने भी अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में खतरनाक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजते हुए इतिहास रच दिया। इस विकेट के साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए। वहीं सभी भारतीय गेंदबाजों में दूसरे सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाज भी बने।

बतौर स्पिनर सबसे तेल ये उपलब्धि हासिल करने के मामले में उन्होंने कुलदीप यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वरुण चक्रवर्ती ने अपने 200 टी20 विकेट 155 मैच मैचों में पूरे किए। वहीं कुलदीप यादव ने ये बड़ी उपलब्धि 160 मैचों में हासिल की थी। बतौर भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम सबसे तेज 200 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। अर्शदीप सिंह ने केवल 151 मैचों में ही अपने दो सौ विकेट पूरे किए।

वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में झटके हैं चार विकेट

चक्रवर्ती ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में महज 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने रियान पराग और यशस्वी जायसवाल का शिकार भी किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ही केकेआर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें