खेल डेस्क। डोनावन फरेरा (नाबाद 52 रन), यशस्वी जायसवाल (51) और वैभव सूर्यवंशी (43) की शानदार पारियों के दम पर आईपीएल19 के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी के दम टूर्नामेंट की ऑरेंज कैप पर कब्जा कर दिया है। उन्होंने इस संस्करण में अपने 400 रन पूरे किए। वह आईपीएल19 में 400 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही वैभव सबसे कम गेंदों में एक आईपीएल सीजन में 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। इस मामले में उन्होंने आंद्रे रसेल का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
वैभव सूर्यवंशी ने केवल 167 गेंदों पर अपने 400 रन पूरे किए। इससे पहले आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2019 में केवल 188 में चार सौ रन पूरे किया थे। अभिषेक शर्मा (2024) ने 195 , निकोलस पूरन (2025) ने 197 और ग्लेन मैक्सवेल (2014) ने 200 गेंदों पर 400 रन का आंकड़ा छुआ था।
सूर्यवंशी ने राजस्थान को धमाकेदार शुरुआत दिलाई
पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में 223 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने राजस्थान को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इससे केवल 3.1 ओवर में टीम का स्कोर 50 तक पहुंच गया। सूर्यवंशी ने केवल 17 गेंदों की इस पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। उनकी इस पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को मैच को जीतने में सफल रही। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें