IPL 2026: लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगी RCB, रच दिया है ये इतिहास

खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम पर खेले गए पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस को 92 रन से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया।  जवाब में गुजरात टाइटंस केवल 162 रन पर ही ढेर हो गई। अब आरसीबी अपना लगातार अपना  दूसरा आईपीएल खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। अब इस सीजन 31 मई को फाइनल में उनका सामना क्वालिफायर-2 की विजेता टीम से होगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 254 रन बनाकर आरसीबी ने आईपीएल के प्‍लेऑफ इतिहास में एक अविश्‍वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस स्कोर के साथ ही आरसीबी ने आईपीएल के प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। इस मामले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

गुजरात टाइटंस का ध्वस्त हुआ ये रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन  इससे पहले प्लेऑफ में बनाए थे। तीसरे नंबर पर इस मामले में मुंबई इंडियंस का नाम आता है। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में जीटी के खिलाफ मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर बनाया था। पंजाब किंग्स ने साल 2014 में  सीएसके के खिलाफ मैच में छह विकेट गंवाकर 226 रन बनाए थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें