IPL 2026: जयपुर में प्रैक्टिस कर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी राजस्थान रॉयल्स, सूर्यवंशी भी गुलाबी नगर पहुंचे

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण 28 मार्च से शुरू होने वाला है।

IPL 2026: जयपुर में प्रैक्टिस कर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी राजस्थान रॉयल्स, सूर्यवंशी भी गुलाबी नगर पहुंचे

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण 28 मार्च से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। सभी टीमों ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

इसी के तहत राजस्थान रॉयल्स की टीम का जयपुर पहुंचना शुरू हो गया है। टीम के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर टी-शर्ट पर गमछा डाले वैभव सूर्यवंशी के स्टाइल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इससे पहले रविवार शाम को टीम के मुख्य कोच कुमार संगकारा भी जयपुर पहुंच चुके थे।

वहीं टीम के प्रमुख ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा भी जयपुर पहुंच चुके हैं। रवीन्द्र जडेजा एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। साल 2028 में उनकी मौजूदगी में ही राजस्थान रॉयल्स अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी आगामी मुकाबलों से पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस कर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें