IPL 2026: केएल राहुल ने अब आईपीएल में रच दिया है ये इतिहास, ऑरेंज कैप पर भी किया कब्जा

खेल डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का आईपीएल 2026 में बल्ला जमकर रनों की आग उगल रहा है।

IPL 2026:  केएल राहुल ने अब आईपीएल में रच दिया है ये इतिहास, ऑरेंज कैप पर भी किया कब्जा

खेल डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का आईपीएल 2026 में बल्ला जमकर रनों की आग उगल रहा है। अब उन्होंने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 5 छक्कों के साथ केएल राहुल के नाम आईपीएल इतिहास का एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

वह बतौर भारतीय ओपनर 200 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बतौर ओपनर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। केएल राहुल के अब आईपीएल में 201 हो गए हैं।

वहीं विराट कोहली 192 छक्कों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 148 छक्के लगाए हैं। केएल राहुल ने इस पारी के दम पर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है। उनके अब नौ मैचों में 433 रन हो गए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें