IPL 2026: हो गया है ऐलान, ये स्टार क्रिकेटर करेगा सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। ऑक्शन से लगभग एक महीने पहले सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है।

IPL 2026:  हो गया है ऐलान, ये स्टार क्रिकेटर करेगा सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। ऑक्शन से लगभग एक महीने पहले सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है।

खबर ये है कि  इस टीम ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है।  सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस को एक बार फिर अपनी टीम के कप्तान की जिम्मेदारी दी है। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस लगातार तीसरे आईपीएल संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालेंगे। फ्रैंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कमिंस की फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

साल 2024 से सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बने थे कमिंस
कमिंस साल 2024 से इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम की जगह उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। एसआरएच ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को 2024 आईपीएल ऑक्शन में भारी-भरकम 20.50 करोड़ रुपए खर्च करके खरीदा था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस स्टार खिलाड़ियों को किया रिटेन
सनराइजर्स हैदराबाद ने हाल ही में अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान किया। एसआरएच ने  कप्तान पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में बरकरार रखा है।

रिटेन खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है
 पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, आर. स्मरण, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें