खेल डेस्क। दर्शकों का आज फिर आईपीएल 2025 का रोमांच देखने को मिलेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच से ये टूर्नामेंट आज फिर से शुरू होने वाला है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।
विराट कोहली के पास केकेआर के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। विराट कोहली इस टीम के खिलाफ अब तक 35 मैचों की 32 पारियां में 40.84 के औसत से 1021 रन बना चुके हैं।
केकेआर के खिलाफ आज 73 रन बनाने में सफल होने पर विराट कोहली केकेआर के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयर बन जाएंगे। अभी ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वार्नर के नाम दर्ज है। केकेआर के खिलाफ डेविड वार्नर ने 1093 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जो केकेआर के खिलाफ 1083 रन बना चुके हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें