IPL 2025:  ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बने टिम डेविड

खेल डेस्क। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भले ही शुक्रवार को आईपीएल 2025 के अपने सातवें लीग मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के एक खिलाड़ी ने सभी का दिल जीता है।

IPL 2025:  ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बने टिम डेविड

खेल डेस्क। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भले ही शुक्रवार को आईपीएल 2025 के अपने सातवें लीग मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के एक खिलाड़ी ने सभी का दिल जीता है। आरसीबी के तूफानी ऑलराउंडर टिम डेविड ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेल मैच के सारे अवॉर्ड अपने नाम किए, जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी शामिल है।

टिम डेविड ने इस मैच में 26 गेंदों में 50 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने मैच में 192.31 स्ट्राइक रेट से ये पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के अपनी पारी में लगाए।

इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के अलावा मैच सबसे ज्यादा छक्के जडऩे, सबसे ज्यादा चौके लगाने, सर्वाधिक ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा फैंटेसी स्कोर करने का पुरस्कार अपने नाम किया। वह एक ही वह मैच हारने के बाद ये सारे अवॉर्ड अपने नाम करने वाले आरसीबी के पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें