IPL 2025: आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा,  दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकाॅर्ड

खेल डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल जीतने का सपना इस बार भी पूरा नहीं होगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार रात 59 रन से मिली हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का ये सपना टूट गया है। इस हार से दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स  के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स  पहली ऐसी टीम बन गई है जो शुरुआती 4 मुकाबलों में जीत के बावजूद प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। इस जीत के साथ ही पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है।

बुधवार को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के नाबाद 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी की बदौलत  5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर पर ही ढेर हो गई है। मुंबई इंडियंस  16 अंक के साथ टॉप 4 में पहुंच गई है। वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। इससे पहले  गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। 

शुरुआत  4 मुकाबलों में मिली थी जीत 
दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआत चार मैचाें में जीत हासिल करने के बाद 29 मार्च को अपने पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस से पहली हार मिली थी। छठे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया।  इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स  लय बिगड़ गई और आखिरकार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर का रास्ता देखने को मिला। इस प्रकार वह  आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो पहले चार मुकाबलों में  जीत के बाद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें