इंटरनेट डेस्क। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कारण पूरे देश में माहौल गमहीन बना हुआ है। दूसरी ओर क्रिकेट का महाकुंभ यानी कि आईपीएल का आयोजन हो रहा है। लेकिन देश में हुए इस आतंकवादी हमले के कारण बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को आईपीएल 2025 का 41 वन मुकाबला खेला जाएगा जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस सामने सामने होगी। इस मुकाबले में खिलाड़ी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताने के लिए हाथों पर काली पट्टी लगाकर खेलने उतरेंगे।
इस मुकाबले के दौरान चौके छक्के लगने पर चीयर लीडर्स नाचती हुई नहीं दिखाई देंगी। इसके साथ ही मैच के दौरान होने वाली आतिशबाजी भी बंद रहेगी। दोनों टीमें क्रिकेट खेलने के पहले इस आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 1 मिनट का मोहन भी रखेंगे। बता दें कि हमले की निंदा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है।
कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। मिल रही जानकारी के अनुसार इस आतंकवादी हमले में काम से कम 26 लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। पाकिस्तान से प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा का हाथ इस हमले में बताया जा रहा है।
PC : Indian Express