IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, अब इस पर है नजर

खेल डेस्क। अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह (69), श्रेयस अय्यर  (नाबाद 52) और नेहल वढेरा (नाबाद 43) की तूफानी पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स काे आठ विकेट से शिकस्त दी।

IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, अब इस पर है नजर

खेल डेस्क। अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह (69), श्रेयस अय्यर  (नाबाद 52) और नेहल वढेरा (नाबाद 43) की तूफानी पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स काे आठ विकेट से शिकस्त दी। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 के शुरुआती दोनों मैचों में बल्ले के साथ ही कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 

दोनों मैचों में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम ने शुरुआत दोनों मैच जीते हैं। मंगलवार को मिली जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में लगातार जीत के मामले एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024-25 में बतौर कप्तान लगातार आठ मैच जीत चुके हैं। वहीं उन्होंने एमएस धोनी 2013 में लगातार सात मैचों में जीत अपनी टीम  को दिलाई थी। 

गौतम गंभीर के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर कप्तान लगातार सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम है। गौतम गंभीर ने 2014-15 में लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज की थी। राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान शेन वार्न ने 2008 में लगातार आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।

इस प्रकार से श्रेयस अय्यर ने शेन वार्न की बराबरी कर ली है। अब उनके  पास अगले आईपीएल मैच में शेन वार्न को पीछे छोड़ने का मौका होगा। आपको बतादें कि श्रेयस अय्यर ने गत संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए लगातार 6 मैचों में जीत हासिल की थी। अब उन्होंने आईपीएल के संस्करण में भी अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें