IPL 2025: इस शर्मनाक क्लब में हुई रोहित शर्मा की एंट्री  

खेल डेस्क। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल  2025 में शुरुआत फिर से खराब रही है। उसे अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस टीम की पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की भी आईपीएल में शुरुआत खराब रही है। 

रोहित 18वें सीजन में अपने पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए। सीएसके के खिलाफ चार गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल केस।  तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को शून्य पर आउट किया। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक शर्मनाक क्लब में एंट्री कर ली है।  रोहित ने आईपीएल में 18वीं बार जीरो पर आउट हुए है।

अब रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले प्लेयर बन गए हैं।  रोहित के अलावा दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल भी आईपीएल में इतनी ही बार जीरो पर पवेलियन लौट चुके हैं। इस मामले में पीयूष चावला और सुनील नरेन संयुक्त रूप से दूसरे नंबर हैं, जो 16-16 बार आईपीएल में खात नहीं खोल सके हैं। इसके बाद राशिद खान (15), मनदीप सिंह (15), मनीश पांडे (14) और अंबाती रायडू (14) का नम्बर है। 

चेन्नई ने जीता मैच 
 हार्दिक पांड्या के पिछले आईपीएल सत्र में टीम के धीमी ओवर गति उल्लंघन के कारण एक मैच के लिए प्रतिबंधित होने के कारण  सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में मुंबई की कमान संभाली। मुबई मैच में नौ  विकेट गंवाकर केवल 155 रन ही बना सकी। चेन्नई ने छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया।  

PC: sports.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें