खेल डेस्क। विराट कोहली का आरसीबी को आईपीएल खिताब जिताने का सपना मंगलवार को पूरा हो चुका है। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को शिकस्त दी। इसके साथ आरसीबी ने 18 साल में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। आरसीबी ने मैच में 20 ओवर 190 रन बनाए। विराट कोहली ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आईपीएल 2025 का खिताब जीतने पर आरसीबी को ट्रॉफी के साथ बीस करोड़ रुपए की मोटी राशि मिली। वहीं उपविजेता पंजाब किंग्स को शील्ड के साथ 12.5 करोड़ रुपए की मोटी राशि मिली।
वहीं तीसरे स्थान पर रही पांचर बार की विजेता मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर ही गुजरात टाइटन्स को 6.5 करोड़ रुपए की मोटी राशि मिली। वहीं खिलाडिय़ों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार मिले हैं। सर्वाधिक बनाने के लिए साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप के साथ दस लाख रुपए मिले। वहीं सर्वाधिक विकेट लेने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप के साथ दस लाख रुपए मिले।
साई सुदर्शन ने जीते ये तीन पुरस्कार भी
सूर्यकुमार यादव को मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीरीज के लिए 15 लाख, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन के लिए साई सुदर्शन को 10 लाख, अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन के लिए साई सुदर्शन को 10 लाख, सबसे ज्यादा चौके लगाने के लिए साई सुदर्शन (88) को 10 लाख, सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए निकोलस पूरन (40) को 10 लाख, ग्रीन डॉट बॉल के लिए मोहम्मद सिराज (115) को 10 लाख, कैच ऑफ द सीजन के लिए कमिंदु मेंडिस को 10 लाख रुपए और ट्रॉफी दी गई।
वैभव सूर्यवंशी को भी मिला पुरस्कार
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का पुरस्कार वैभव सूर्यवंशी को मिला। इसके लिए उन्हें टाटा कर्व मिली। वहीं फेयर प्ले अवॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स और पिच और ग्राउंड अवॉर्ड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (दिल्ली) को मिला।
PC: espncricinfo.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें