IPL 2025: ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने रवीन्द्र जडेजा

खेल डेस्क। भले ही आईपीएल 2025 में शुक्रवार को खेले गए मैच में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में टीम के रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया हैं।

इस मैच में जडेजा ने 25 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने तीन हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने 3,000 रन और 100 विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। आरसीबी के खिलाफ जडेजा ने 19 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

रवीन्द्र जडेजा ने आईपीएल के 242 मैचों की 186 पारियों में  3001 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर  62 रन रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल कॅरियर में तीन अर्धशतक लगाए हैं। जडेजा ने अपने आईपीएल कॅरियर में 160 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन पर पांच विकेट रहा है। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें