IPL 2025: अब शुभमन गिल ने भी आईपीएल में हासिल कर ली है ये बड़ी उपलब्धि 

खेल डेस्क। शुभमन गिल (46 रन) की कप्तानी पारी के दम पर गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को डीएलएस नियम के चलते 3 विकेट से  शिकस्त दी।

IPL 2025: अब शुभमन गिल ने भी आईपीएल में हासिल कर ली है ये बड़ी उपलब्धि 

खेल डेस्क। शुभमन गिल (46 रन) की कप्तानी पारी के दम पर गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को डीएलएस नियम के चलते 3 विकेट से  शिकस्त दी। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।  शुभमन गिल ने अपनी मैच विजयी पारी के दम पर आईपीएल 2025 में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसके साथ ही शुभमन गिल ने आईपीएल इतिहास में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा कप्तानों की एलीट लिस्ट में जगह बना ली है। गिल से पहले केवल दो खिलाडिय़ों विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 26 वर्ष की उम्र से कम में कप्तानी करते हुए एक आईपीएल सीजन में 500 से अधिक रन बनाए थे।

विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी करते हुए 2013 में 634 रन बनाए थे। वहीं  श्रेयस अय्यर  ने 2020 में ं दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करते 519 रन बनाए थे।  अब ये उपलब्धि गुजरात टाइटंस की ओर खेलते हुए शुभमन गिल ने भी हासिल कर ली है।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें