IPL 2025: तूफानी पारी से नीतीश राणा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। नीतीश राणा (36 गेंद पर 86 रन) की तूफानी पारी के दम पर आईपीएल 2025 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 रन से हराया। इस पारी में राणा ने दस चौके और पांच छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज करवा ली है।

वह आईपीएल के इतिहास में अश्विन के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है। नीतीश राणा के अश्विन के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में अब दस छक्के हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार ने अश्विन के खिलाफ आईपीएल में  कुल 7 छक्के लगाए हैं। इस मामले में रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के  नाम दर्ज है। 

जिन्होंने अश्विन के खिलाफ सर्वाधिक 11 छक्के लगाए हैं।  सीएसके के खिलाफ पावरप्ले मैच के दौरान राणा ने 58 रन रन बना दिए थे।  उन्होंने मैच में 225 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए।  आपको बता दें कि राणा रिश्ते में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के दामाद लगते हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें