IPL 2025: निकोलस पूरन ने तूफानी पारी खेल ध्वस्त कर दिए हैं ये रिकॉर्ड, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे 

खेल डेस्क। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (चार विकेट) की घातक गेंदबाज के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन की ताबड़तोड़ 70 रन की पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देकर आईपीएल 18 में जीत का खाता खोला।

गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बना। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने केवल 16.1 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर जीत हासिल की।  निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 70 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने अपने नाम अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। उन्होंने मैच में 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए। उन्होंने आईपीएल के इस संस्करण में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 70 रन की पारी में 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए। उन्हें 9वें ओवर की चौथी गेंद पर पैट कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई।   

ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को छोड़ा पीछे
उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 20 गेंदों से कम में अपना अर्धशतक पूरा करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। निकोलस पूरन ने आईपीएल 20 गेंदों से कम में चौथी बार अपना अर्धशतक पूरा किया है। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 3-3 बार इस प्रकार की उपलब्धि हासिल की थी। पूरन ने अपनी इस पारी से सभी को प्रभावित किया। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें