IPL 2025: केएल राहुल ने कर दिया है अब ऐसा करने से इनकार

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अभी अपने कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने से इनकार कर दिया है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें भारी-भरकम राशि खर्च कर अपने साथ जोड़ा था। केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। अपने पहले खिताब की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था।

नीलामी में केएल राहुल को खरीदने के बाद ये कयास लग रहे थे अब उन्हें  दिल्ली कैपिटल्स अपनी टीम का कप्तान बना सकती है। खबरों के अनुसार, केएल राहुल ने खुद ही दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाने से इनकार कर दिया है। अब दिल्ली कैपिटल्स ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तानी का जिम्मा सौंप सकती है। 

PC: newsx
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें