IPL 2025: केविन पीटरसन फिर से आएंगे आईपीएल में नजर, इस टीम मिली है जगह

खेल डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग में नजर आने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 से केविन पीटरसन को अपना मेंटर घोषित किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से आज दी गई है।  

अब आईपीएल के आगामी संस्करण  में इंग्लैंड का ये पूर्व स्टार क्रिकेटर मुख्य कोच हेमांग बदानी के साथ मिलकर काम करता नजर आएगा। आईपीएल 2024 के अंत में रिकी पोंटिंग से अलग होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने केविन पीटरसन को टीम का मेंटर नियुक्त किया है।  

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जल्द ही आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान के नाम का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी संस्करण के लिए मैथ्यू मॉट को सहायक कोच, मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच और वेणुगोपाल राव को क्रिकेट निदेशक बनाया है। केविन पीटरसन आईपीएल में बतौर क्रिकेटर हिस्सा ले चुके हैं। वह दिल्ली की ओर से खेल चुके हैं। 

PC: hindi.cricketnmore 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें