खेल डेस्क। आईपीएल 2025 अपने अन्तिम चरण में पहुंच चुका है। इसके साथ ही आईपीएल प्लेऑफ की रेस बहुत रोचक हो चुकी है। आईपीएल 2025 का 55वां मैच बारिश की भेंट चढ़ने से सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की भी प्लेऑफ में पहुचने की राह मुश्किल हो गई है। आरसीबी, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुचंने के बहुत ही करीब है। वहीं अंक तालिका में आरसीबी के 16 और पंजाब किंग्स के 15 अंक है। ये दोनों ही टीमें शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं। वहीं मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के 14-14 अंक हैं। प्लेऑफ में पहुचंने की प्रबल दोवेदारों में मुंबई इंडियंस भी है, जो अभी पूरे फाॅर्म में है।
चाैथे स्थान के लिए गुजरात टाइटंस (14), दिल्ली कैपिटल्स (12), कोलकाता नाइट राइडर्स (11), लखनऊ सुपर जायंट्स (10) के बीच कड़ी जंग होने की पूरी संभावना है। अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक रूप से आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।
तीन तीन टीमें हो चुकी हैं प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
सोमवार को बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैच में 7 अंक हो गए हैं। इससे वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। बचे हुए तीन मैच जीतने पर भी सनराइजर्स के 13 अंक ही होंगे। 4 टीमें के पहले से ही 14 या इससे ज्यादा के अंक हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के 13 अंक हो गए हैं। बाकी के तीनों मैच जीतने पर वह 19 अंक तक पहुंच सकती है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए बचे हुए तीनों मैच जीतना आसान नहीं है। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें