IPL 2025: हेनरिक क्लासेन ने तूफानी शतकीय पारी से तोड़ डाले ये दो बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। हेनरिक क्लासेन ( नाबाद 105) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर आईपीएल 2025 के 68वें मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने  तीन विकेट गंवाकर 278 रन बनाए। जवाब में तीन बार की विजेता केकेआर केवल 168 रन पर ही ढेर हो गई।

हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंद पर शतक लगाया। इसके साथ ही हेनरिक क्लासेन के नाम आईपीएल में दो रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।  वह अब आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पछाड़ दिया है। अभिषेक ने इस टीम की ओर से 39 गेंद पर शतक लगाया था।  क्लासेन का आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने डेविड वार्नर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वार्नर ने 2017 में केकेआर के खिलाफ मैच में 43 गेंद पर शतक लगाय था। 

हेनरिक क्लासेन ने इस संस्करण में बनाए हैं 487 रन
हेनरिक क्लासेन ने सबसे तेज शतक लगाने के मामले में यूसुफ पठान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पठान ने साल 2010 के सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 37 गेंदों पर ही शतक लगाया था। हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल के इस संस्करण के  14 मैचों में  कुल 487 रन बनाए हैं।  इस दौरान उनका  स्ट्राइक रेट 172.69 का रहा। रविवार को खेली गई शतकीय पारी के दम पर क्लासेन को  प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें