IPL 2025: भुवनेश्वर कुमार ने अब बना डाला है ये रिकॉर्ड, टूट पाना है लगभग असंभव

खेल डेस्क। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर पहली बार खिताब जीता।

IPL 2025:  भुवनेश्वर कुमार ने अब बना डाला है ये रिकॉर्ड, टूट पाना है लगभग असंभव

खेल डेस्क। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर पहली बार खिताब जीता। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी के तेज गेंदबजा भुवनेश्वर कुमार ने भी अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाया। उन्होंने एक ऐसा कारनामा आईपीएल में कर दिखाया है जो कोई भी तेज गेंदबाज नहीं कर पाया है।

 पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल कॅरियर में 700 ओवर पूरे किए। वह आईपीएल ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनका ये रिकॉर्ड तोड़ा पाना अब किसी भी तेज गेंदबाज के लिए आसान नहीं होगा।

इस मामले में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने अभी तक आईपीएल में 556.1 ओवर डाले हैं। वहीं ड्वेन ब्रावो 519.5 ओवर डालकर इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

PC: espncricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें