IPL 2025: भुवनेश्वर कुमार ने की ड्वेन ब्रावो के इस रिकॉर्ड की बराबरी, अब रहेगी इस पर नजर

खेल डेस्क। भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल 2025 के बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में आठ विकेट से मैच हार का सामन करना पड़ा हो, लेकिन टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

IPL 2025: भुवनेश्वर कुमार ने की ड्वेन ब्रावो के इस रिकॉर्ड की बराबरी, अब रहेगी इस पर नजर

खेल डेस्क। भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल 2025 के बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में आठ विकेट से मैच हार का सामन करना पड़ा हो, लेकिन टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर  शुभमन गिल का विकेट हासिल किया।  

इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में तेज गेंदबाजों के बीच संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल के 167 मैचों में 183 विकेट हासिल थे। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर 178 मैचों में इतने ही विकेट हासिल किए हैं।

भुवी के पास अगले आईपीएल मैच में ड्वेन ब्रावो का  रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। वह आईपीएल में 206 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें