IPL 2025 : MSD के संभवतः अंतिम सीजन में आई एक और बुरी खबर, जानें इस बार...

IPL 2025: Another bad news in possibly the last season of MSD, know this time

IPL 2025 : MSD के संभवतः अंतिम सीजन में आई एक और बुरी खबर, जानें इस बार...

इंटरनेट डेस्क। बहुत लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और उसके बाद आईपीएल में अपनी धाक जमाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के लिए संभवत : यह आखिरी सीजन है। हालांकि अपने अंतिम सीजन में महेंद्र सिंह धोनी अपने प्रशंसकों को और चेन्नई की टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनकी टीम इस बार संघर्ष करती हुई नजर आई है। ऐसे में अब एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के लिए बुरी खबर आई है क्योंकि उनके नाम का यह खास रिकॉर्ड भी आप पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम हो गया है। 

सबसे सफल कप्तान की लिस्ट में आगे निकले अय्यर

मौजूदा आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी कर रहे अय्यर IPL के सबसे सफल कप्तानों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी जीत का प्रतिशत बढ़कर 58.02 हो गया है। वही महेंद्र सिंह धोनी का जीत प्रतिशत 57.75 है। 2025 में लगातार मिल रही हर के बाद महेंद्र सिंह धोनी की जीत प्रतिशत लगातार कम होती जा रही है। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक खेले गए कुल 232 मुकाबले में कप्तानी की है जिसमें से 134 मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब हुए।

कौन है लिस्ट में नंबर एक पर

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में मुंबई इंडियन के कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम आता है। हालांकि अभी उन्होंने मुंबई के लिए मात्र 55 आईपीएल माचो में ही कप्तानी की है जिसमें से 33 मुकाबले में जीत दर्ज की है। इसके साथ ही उनका जीत प्रतिशत साथ है जो उन्हें बाकी कप्तानों से सबसे ऊपर लाकर खड़ा करता है। दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियन के ही कप्तान सचिन तेंदुलकर का नाम आता है जिनकी जीत का प्रतिशत58.82 है। वही पांचवें स्थान पर भी मुंबई इंडियन के कप्तान है जिनकी जीत का प्रतिशत 55.06 है। यह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही है, जिन्होंने सबसे लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की है।

PC : NDTV