खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अभी तक 12 मैच खेले जा चुके हैं। अभी तक टूर्नामेंट में कई युवा क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिला है। उन्हीं में से एक सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर अनिकेत वर्मा भी हैं। अनिकेत वर्मा ने अपने बल्ले से सभी को प्रभावित किया है।

वह आईपीएल के इस संसकरण में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। अनिकेत वर्मा का स्ट्राइक रेट भी 200 से ऊपर है। अनिकेत वर्मा को अभी तक टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिला है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अनिकेत वर्मा ने अपनी बैटिंग से सबका ध्यान खींच रहा है। वह अब तक 3 मैचों में 12 छक्के लगा चुके हैं। इस सीजन में केवल निकलस पूरन ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो छक्के लगाने के मामले में वर्मा से आगे हैं। निकलस पूरन ने आईपीएल के इस संस्करण के 2 मैच में 13 सिक्स लगाए हैं।
अनिकेत वर्मा 57 गेंदों में बना चुके हैं 117 रन
23 साल के अनिकेत वर्मा आईपीएल के इस सीजन में अबतक 3 मैचों में 117 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205.26 है। वह 5 चौके और 12 छक्के जड़ चुके हैं। वर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली थी। ये युवा बल्लेबाज इस आईपीएल में 57 गेंदों में ही 12 छक्के लगा चुका है।

पूरन ने इतनी गेंदों पर लगाए हैं 13 छक्के
पूरन ने इस सीजन में अबतक सिर्फ 56 गेंदों का सामना करते हुए 13 छक्के लगाए हैं। पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर 9 छक्के लगाकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मिशल मार्श और गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन के नाम 8-8 छक्के अब तक इस संस्करण में लगा चुके हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें