IPL 2025: अभिषेक शर्मा तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के ये तीन बड़े रिकॉर्ड

इंटरेनट डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने, सबसे बड़ी पारी खेलने और सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिस गेल के नाम ही एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है जो 12 साल से अटूट बना हुआ है।

IPL 2025: अभिषेक शर्मा तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के ये तीन बड़े रिकॉर्ड

इंटरेनट डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने, सबसे बड़ी पारी खेलने और सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिस गेल के नाम ही एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है जो 12 साल से अटूट बना हुआ है। उनके नाम एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। गेल के इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं पहुंचा है।

ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले फिर इस रिकॉर्ड पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह इस बार टूटेगा, अगर टूटेगा तो इसे कौनसा बल्लेबाज तोड़ सकता है। गेल ने 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की ओर से 59 छक्के लगाए थे। उनका आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है। क्रिस गेल ने इस संस्करण में 175 रन की नाबाद पारी खेली थी, जो आज भी आईपीएल का सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी है। गेल के नाम ही सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 

साल 2024 में अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 42 छक्के लगाए
गेल के इन तीनों ही रिकॉर्ड को सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा तोड़ सकते हैं, जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। साल 2024 में अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 42 छक्के लगाए।  इस संस्करण में अभिषेक शर्मा ने कई तूफानी पारियां खेली थी। उनकी तूफानी पारियों से गत संस्करण में हर कोई हैरान रह गया था। अब आगामी समय ही बनाएगा कि अभिषेक शर्मा किस गेल के रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें