IPL 2025: प्लेइंग कंडीशन में कर दिया है बड़ा बदलाव, अब कप्तानों के साथ तुरंत नहीं होगा ऐसा

खेल डेस्क।  इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण कल से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2025 के आगामी सीजन के लिए प्लेइंग कंडीशन में बड़ा बदलाव किया है।

IPL 2025: प्लेइंग कंडीशन में कर दिया है बड़ा बदलाव, अब कप्तानों के साथ तुरंत नहीं होगा ऐसा

खेल डेस्क।  इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण कल से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2025 के आगामी सीजन के लिए प्लेइंग कंडीशन में बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई ने एक ऐसा बदलाव किया है,  जिससे अब टीम के कप्तानों पर तुरंत बैन नहीं लगेगा। भारतीय बोर्ड ने अब आईपीएल में  ओवर-रेट से जुड़ा बड़ा बदलाव किया है।

ओवर-रेट के कारण अभी तक कप्तानों पर एक मैच का बैन झेलना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब फैसला किया है कि आईपीएल कप्तानों पर अब स्लो ओवर रेट के चलते तुरंत एक मैच का बैन नहीं लगेगा। इसके स्थान पर कप्तानों को डिमेरिट पॉइंट्स दिए जाएंगे। बीसीसीआई ने केवल चरम मामलों में बैन लगाने का फैसला किया है। मुंबई में बीसीसीआई कार्यालय में कप्तानों और मैनेजर्स की बैठक हुई। खबरों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी के थिंक-टैंक को बता दिया कि  स्लो ओवर रेट के चलते कोई तुरंत बैन नहीं लगाया जाएगा। 

आईसीसी की तरह शुरू किया जाएगा एक सिस्टम 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस संबंध में बताया कि स्लो ओवर रेट के चलते बैन के स्थान पर आईसीसी की तरह एक सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसमें अपराध की गंभीरता के आधार पर कप्तान को डिमेरिट अंक दिए जाएंगे। बीसीसीआई की ओर से आईपीएल कप्तानों को ये डिमेरिट अंक तीन साल की अवधि के लिए जारी रहेंगे। लेवल 1 के अपराध पर डिमेरिट पॉइंट्स के साथ 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाने का प्रावधान होगा।  डिमेरिट पॉइंट के आधार पर ही भविष्य में मैच पर बैन लग सकता है। 

PC: hindi.cricket.on

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें