IPL 2024: सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने नाम अब एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

IPL 2024: सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने नाम अब एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल 2024 के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए दूसरे क्वाफिलायर में राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लुटवाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को खेले गए मैच में चार ओवरों में 34 रन खर्च किए। मैच में उनकी गेंदों पर तीन छक्के भी पड़े। पहला छक्का पड़ते ही उन्होंने इस मामले में पीयूष चावला को पीछे छोड़ दिया है। पीयूष चावला ने आईपीएल में 222 छक्के खाए हैं। जबकि चहल ने 224 छक्के लुटवाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 206 छक्के लुटवाने वाले रवींद्र जडेजा हैं।

रविचन्द्रन अश्विन ने आईपीएल में 202 छक्के लुटवाए हैं। चहल के नाम इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगवाने का रिकॉर्ड भी है। चहल ने इस संसकरण में 30 छक्के लगवाए हैं। राजस्थान को शुक्रवार को खेले गए इस मैच में हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें