IPL 2024: तूफानी शतक लगाकर सूर्यकुमार यादव ने सचिन और जयसूर्या को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सूर्यकुमार यादव की तूफानी शतकीय पारी के दम पर पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद  को सात विकट से शिकस्त दी।

IPL 2024: तूफानी शतक लगाकर सूर्यकुमार यादव ने सचिन और जयसूर्या को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सूर्यकुमार यादव की तूफानी शतकीय पारी के दम पर पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद  को सात विकट से शिकस्त दी। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच मेंचौथे नंबर पर आने के बाद 51 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और छह छक्के लगाए।

उन्होंने तिलक वर्मा (नाबाद 37) के साथ चौथे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियसं को जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 17.2 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में अपनी शतकीय पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम बड़ी उपलब्धियां दर्ज करवाई। 

मुंंबई इंडियंस की ओर से लगाया दूसरा शतक
सूर्यकुमार का ये आईपीएल में मुंबई फ्रेंचाइजी की ओर से दूसरा शतक है। वह इस टीम की ओर से दो सेंचुरी मारने वाले रोहित शर्मा के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने एक-एक शतक लगाया है। 

इन दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल
सूर्यकुमार यादव की टी20 क्रिकेट में छठा शतक है। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 6 शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ ऐसा कर चुके हैं।  सूर्यकुमार यादव ने अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में चार शतक लगा चुके हैं। 

विराट कोहली के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है, जो अब तक क्रिकेट के इस फॉमेंट में नौ शतक लगा चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित आठ शतकों के साथ दूसरे स्थान पर है। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें