IPL 2024: प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बनी सनराइजर्स हैदराबाद, इसका मिला फायदा

खेल डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद भी अब इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ गुरुवार को खेला जाने वाला मैच बारिश की भेंट चढऩे के कारण सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा हुआ है।

ये हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन भारी बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। इससे दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिला। इससे पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 अंकों के साथ प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है।

अब इस टीम के पास अन्तिम दो टीमों में प्रवेश करने मौका होगा। वहीं इस परिणाम से दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। अब प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मैच के परिणाम से होगा। इन दोनों में कोई एक टीम प्लेऑफ में प्रवेश करेगी।

PC: espncricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें