IPL 2024: रोहित शर्मा ने अब बना डाला है ये रिकॉर्ड, लम्बे समय तक नहीं होगा किसी से ध्वस्त

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में गुरुवार को पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 25 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों  की मदद से 36 ही बनाए।

इस पारी के दौरान अपनी टीम के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वह अब मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड (223) के नाम दर्ज था। मुंबई इंडियंस की ओर से छक्के लगाने के मामले में अन्य क्रिकेटर बहुत ही पीछे हैं।

हार्दिक पांडय़ा 104 छक्के लगाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। विकेटकीपर इशान किशन (103) चौथे और सूर्यकुमार यादव (97) पांचवें स्थान पर हैं। इस प्रकार से अब रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड आगामी कई आईपीएल संस्करण में नहीं टूटेगा। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें