IPL 2024 Mega Auction: रविवार को इन दस क्रिकेटरों पर हुई पैसों की जमकर बारिश, ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाली खिलाड़ी का रिकॉर्ड अब भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम दर्ज हो गया है।

IPL 2024 Mega Auction: रविवार को इन दस क्रिकेटरों पर हुई पैसों की जमकर बारिश, ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

Pc: espncricinfo

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाली खिलाड़ी का रिकॉर्ड अब भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम दर्ज हो गया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रविवार को आईपीएल 2025 सत्र लिए हुई नीलामी में षभ पंत को 27 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगा कर खरीदा। वहीं श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 26 करोड़ 75 लाख रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। आईपीएल 2025 की नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी शामिल है।

इसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। बचे हुए खिलाडिय़ों पर आज भी बोली लगेगी। रविवार को हुई नीलामी में कई क्रिकेटरों पर पैसों की बारिश हुए है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋऋषभ पंत ने सबस महंगे खिलाड़ी का स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को वेंकटेश अय्यर भी 23.75 करोड़ रुपए में बिके है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से जोड़ा है। किसी को वेंकटेश अय्यर के इतने करोड़ रुपए में बिकने की उम्मीद नहीं होगी। युजवेंद्र चहल को भी पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए में खरीदा। आज हम आपको रविवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे बिके दस खिलाडिय़ों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये हैं दस सबसे महंगे खिलाड़ी:

खिलाड़ी का नाम    टीम का नाम            राशि    
ऋषभ पंत        लखनऊ सुपर जायन्ट्स    27 करोड़    
श्रेयस अय्यर        पंजाब किंग्स         26.75 करोड़    
वेंकटेश अय्यर     कोलकाता नाइट राइडर्स     23.75 करोड़    
युजवेंद्र चहल      पंजाब किंग्स         18 करोड़    
अर्शदीप सिंह    पंजाब किंग्स         18 करोड़
जोस बटलर        गुजरात टाइटन्स         15.75 करोड़
केएल राहुल        दिल्ली कैपिटल्स         14 करोड़    
ट्रेंट बोल्ट        मुंबई इंडियंस         12.5 करोड़
जोफ्रा आर्चर        राजस्थान रॉयल्स         12.5 करोड़
जोश हेजलवुड    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     12.5 करोड़

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें