IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक ही मैच में बना डाले ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। आईपीएल 2024 के 16वें मैच में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने विशाखापट्टनम में बुधवार की रात दिल्ली डेयरडेविल्स पर बड़ी जीत दर्ज की। ये इस टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार तीसरी जीत है। इसके साथ ही केकेआर ने आईपीएल के इस संस्करण की अंक तालिका में शीर्ष पर जगह बना ली है।

इस मैच में केकेआर ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं। मैच में कोलकाता ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए।

ये केकेआर का आईपीएल में सर्वश्रेष्ट स्कोर है। इस पारी में केकेआर की ओर से 18 छक्के लगे, जो भी  एक नया रिकॉर्ड भी है। इससे पहले केकेआर ने साल 2018 में आईपीएल के एक मैच में 17 छक्के ही लगाए थे।  ये दिल्ली के खिलाफ एक टीम की ओर से सर्वाधिक छक्के भी हैं। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें