IPL 2024: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की हार के साथ हुई विदाई, दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्क।। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की हार के साथ विदाई हुई है। इसे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले में हार का सामना करना करना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए।

जवाब में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम 196 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही मुंबई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए है। उसे आईपीएल एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में अपने ही शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

आईपीएल के इस संस्करण में मुंबई इंडियंस को 10 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इससे पहले पांच बार की विजेता टीम को 2022 में भी 10 मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।  मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की अंक तालिका में आठ अंकों के साथ अन्तिम स्थान पर रही। उसे इस संस्करण में केवल चार मैचों में ही जीत मिली है।

PC: espncricinfo 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें