IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाज करते हैं धोनी, आंकड़ें कर देंगे हैरान

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आज पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में होगा। दोनों ही टीमें ये मुकाबला जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।  

चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में चार अंकों के साथ तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 2 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। इस मैच में चेन्नई के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर सभी की नजरें होंगी, जिसका सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जमकर बल्ला चला है।

धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में 48.8 के औसत और 145.24 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी 16 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली थी। इस पारी में धोनी ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए थे। अब चेन्नई के प्रशंसकों को इस मैच में धोनी से इस प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें