IPL 2024: क्या अब भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है आरसीबी? जान लें सभी समीकरण

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में रविवार को खेले गए सांसें रोक देने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो बार की विजेता केकेआर के हाथों एक रन से हार झेलनी पड़ी है। आईपीएल 2024 में ये आरसीबी की आठवें मैच में सातवीं हार है।

इसके साथ ही टीम की आईपीएल के इस संस्करण में आगे की राह बहुत ही मुश्किल हो गई है।  क्या आरसीबी अभी भी प्लेऑफ में जगह बन सकती है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस प्रकार से आरसीबी अभी भी अंतिम चार का टिकट हासिल कर सकती है।

आपको बता दें कि आईपीएल के इस संस्करण के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अब अपने बचे हुए सभी छह मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यहीं नहीं आरसीबी को बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अन्य टीमों के प्रदर्शन भी निर्भर रहना पड़ेगा। लगातार छह बड़ी जीत दर्ज करने के बावजूद आरसीबी को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए किस्मत का साथ भी चाहिए होगा।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें