IPL 2024: अपनी पहली पारी में ही अंगकृष रघुवंशी ने बना डाला ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ के खिलाफ बुधवार को आईपीएल 2024 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने विस्फोटक प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता। उन्होंने आईपीएल 2024 में अपने पहले मैच में जोरदार अर्धशतक लगाकर सभी को अपना दीवाना बना लिया है।

केकेआर ने अपनी तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर इतिहास रच दिया है। उन्होंने केवल 18 वर्ष की उम्र में ही 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी पहली पारी में ही अर्धशतक लगाने वाले वह सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं।

केकेआर के इस क्रिकेटर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था, लेकिन इस मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में अंगकृष ने केवल 27 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें