IPL 2024: आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग मेें हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, विशेष क्लब में बनाई जगह

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के शुक्रवार को चिन्नास्वामी के मैदान पर खेले गए मैच में केकेआर ने आरसीबी को सात विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में  कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई।

मैच में उन्होंने दो विकेट हासिल कर आईपीएल में अपने सौ विकेट पूरे किए। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 29 रन खर्च करते हुए दो विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग में एक हजार रन और 100 विकेट लेने वाले पांचवें क्रिकेटर बन चुक हैं।

आईपीएल में इससे पहले ये उपलब्धि भारत के रवीन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, अक्षर पटेल, सुनील नरेन हासिल कर चुके है।  मैच में आरसीबी ने केकेआर को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को केकेआर ने केवल 16.5 ओवर में हासिल कर लिया था। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें