IPL 2023: युजवेंद्र चहल ने हासिल की ये उपलब्धि, इस मामले में ड्वेन ब्रावो के बराबर पहुंचे

आपको बता दें की आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट कम इनिंग्स के आधार पर लेने वाले पहले गेंदबाज युजवेंद्र चहल बन गए हैं

IPL 2023:  युजवेंद्र चहल ने हासिल की ये उपलब्धि, इस मामले में ड्वेन ब्रावो के बराबर पहुंचे

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 का महाकुंभ लगातार जारी है और इस कुंभ मे कई खिलाड़ी गोते लगा रहे है। वैसे 2023 के इस आईपीएल में खिलाड़ियों के साथ साथ फैंस को कॉफी मजा आ रहा है और उसका कारण यह है की मैच में कई रिकॉर्ड बन रहे है और कई टूट रहे है। ऐसे में आज हम बात कर रहे है ये नई उपलब्धि की।

जी हां आपको बता दें की आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वैसे तो ड्वेन ब्रावो के नाम है। लेकिन यह अब बदल चुका है और उसका कारण है राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लेकर ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर ली है। 

आपको बता दें की आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट कम इनिंग्स के आधार पर लेने वाले पहले गेंदबाज युजवेंद्र चहल बन गए हैं। उन्होंने 142 मैच में अपने नाम कुल 183 विकेट किए है। वहीं दूसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो हैं, ब्रावो चहल के बराबर हैं। ब्रावो ने 161 मैच में 183 विकेट लिए है।

pc- abp news, khabarharghante, iplt20.com