IPL 2023: आईपीएल 16 में एक शतक और पांच अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी का बज रहा डंका, सहवाग ने बोल दी ये बड़ी बात

जानकारी के लिए आपको बता दें की यशस्वी मूलतौर पर उत्तर प्रदेश के हैं

IPL 2023:  आईपीएल 16 में एक शतक और पांच अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी का बज रहा डंका, सहवाग ने बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में अपने बल्ले से हाहाकार मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को एक बार फिर से अर्धशतक लगा एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनकी इस बल्लेबाजी के हर कोई दीवाने हो रहे है। साथ ही उनकी तारीफ भी जमकर हो रही है।

रवि शास्त्री के बाद अब भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने यशस्वी जायसवाल की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा की यशस्वी विराट कोहली से छोटी पारियों को बड़ी पारी में तब्दील करने की कला अच्छे से सीख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा की यशस्वी जायसवाल भविष्य के सितारे हैं। उनके पास बड़ी पारियां खेलने की कला है और जल्द ही वो टीम इंडिया के लिए खेलेंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें की यशस्वी मूलतौर पर उत्तर प्रदेश के हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वह मुंबई की टीम से खेलते है। वहीं, आईपीएल में यशस्वी राजस्थान रॉयल्स से खेल रहे हैं। इस सीजन वह एक शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं।

pc- espncricinfo.com