IPL 2023: आईपीएल16 में वाशिंगटन सुंदर ने पहली बार किया ये कारनामा

इस ओवर में सुंदर ने सिर्फ 5 रन दिए और तीन विकेट झटक लिए। आपकों बता दें की इससे पहले सुंदर को 6 मैचों में एक भी विकेट नहीं मिला था।

IPL 2023:  आईपीएल16 में वाशिंगटन सुंदर ने पहली बार किया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का महाकुंभ जारी है और इस महाकुंभ में फैंस भी खूब मजे ल रहे है और उसका कारण यह है की उनकी पसंदीदा टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इधर सोमवार को डीसी और हैदराबाद के बीच का मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने दिल्ली कमर तोड़ कर रख दी।

आपकों बता दें की इस मैच में सनराइजर्स के लिए पारी का 7वां ओवर करने आए सुंदर ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की कमर तोड़ दी। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाया। इसके बाद सुंदर का दूसरा शिकार बने सरफराज खान। इसी ओवर में उनका तीसरा शिकार बना अमान खान जो जल्दबाजी में कैच थमा बैठा।

इस ओवर में सुंदर ने सिर्फ 5 रन दिए और तीन विकेट झटक लिए। आपकों बता दें की इससे पहले सुंदर को 6 मैचों में एक भी विकेट नहीं मिला था। उनके इस दमदार गेंदबाजी के कारण दिल्ली की पूरी पारी ही लड़खड़ा गई। लेकिन आखिरकार जीत दिल्ली को ही मिली।