IPL 2023: RCB में होने जा रही है इस दिग्गज की एंट्री, नाम सुनते है ही बल्लेबाजों के छूट जाते है पसीने

खबर यह है की टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी वापसी करने जा रहा है और उसके आने से टीम को एक बड़ी मजबूती मिल जाएगी

IPL 2023: RCB में होने जा रही है इस दिग्गज की एंट्री, नाम सुनते है ही बल्लेबाजों के छूट जाते है पसीने

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 लगभग आधा सफर पूरा कर चुका है और उसके साथ ही अब तक लगभग सभी टीमों ने अपने सात सात मैच खेल भी लिए। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बारे में बात करे तो अब तक कुल 7 मैच खेल चुकी टीम को चार में जीत और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस बीच टीम के लिए एक बड़ी खबर भी है।

खबर यह है की टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी वापसी करने जा रहा है और उसके आने से टीम को एक बड़ी मजबूती मिल जाएगी। टीम ने खुद इस खिलाड़ी के फिट होने की पुष्टी भी की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बल्लेबाजों ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन गेंदबाज कोई खास काम नहीं कर सके है।

ऐसे में टीम में अब जिस खिलाड़ी की वापसी हो रही है वो एक दिग्गज बॉलर है। इंजरी के कारण एक भी मैच नहीं खेल सके जोश हेजलवुड अब फिट हो चुके हैं और आरसीबी के लिए अगले मैच में खेल सकते है जो टीम को एक मजबूती प्रदान करने वाला काम है।