IPL 2023 : मुंबई-पंजाब के बाद बदल गई पर्पल कैप के दावेदारों की लिस्ट, शीर्ष पांच में इस गेंदबाज ने बनाई जगह 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में बुधवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के बाद पर्पल के दावेदारों की लिस्ट में भी बदलाव हुआ है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने दो विकेट हासिल कर आईपीएल के इस संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गंदबाजों की लिस्ट में जगह बना ली है। पीयूष चावला के अब आईपीएल के इस संस्करण के नौ मैचों में 15 विकेट हो गए हैं। इससे चावला इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। 

 अभी तब आईपीएल 16 की पर्पल कैप पर गुजरात के तेज गेेंदबाज मोहम्मद शमी का कब्जा है। उन्होंने नौ मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं। सीएसके के तुषार देशपांडे (17 विकेट ) दूसरे स्थान पर हैं। अर्शदीप सिंह (16 विकेट ) तीसरे और मोहम्मद सिराज (15 विकेट) पांचवें स्थान पर हैं। 

PC: jagran