IPL 2023: शिखर धवन ने इस मामले में छोडा विराट को पीछे, हासिल की ये उपलब्धि

जानकारी के अनुसार शिखर धवन आईपीएल में सबसे कम मैचों में 50 बार 50 से अधिक रनों की पारियां खेल चुके है।

IPL 2023:  शिखर धवन ने इस मामले में छोडा विराट को पीछे, हासिल की ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 के महामुकाबले जारी है। लोग इन मैचों का आनंद जमकर ले रहे है। ऐसे में कई ऐसे रिकॉर्ड बन भी रहे है और टूट भी रहे है। आज हम एक ऐसे रिकॉर्ड की बात कर रहे है जो पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने अपने नाम किया है। राजस्थान रॉयल्य और पंजाब के बीच आईपीएल के आठवें मुकाबले में ये रिकॉर्ड बना है।

इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने 56 गेंदों पर 86 रनों की नाबाद पारी खेली है। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में एक रिकॉर्ड भी बना लिया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। जी हां आपकों बता दें की शिखर धवन अब आईपीएल में ऐसे तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं जिन्होंने 50$ का स्कोर 50 बार बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली है।

जानकारी के अनुसार शिखर धवन आईपीएल में सबसे कम मैचों में 50 बार 50 से अधिक रनों की पारियां खेल चुके है। उन्होंने 207 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं विराट कोहली ने 216 पारी में ये काम किया है। इस मामले में पहले स्थान पर डेविड वॉर्नर है।