IPL 2023: रवीन्द्र जडेजा आईपीएल16 में ये कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

आईपीएल 2023ः रवीन्द्र जडेजा,आईपीएल16,सीएसके,महेंद्र सिंह धोनी, रवीन्द्र जडेजा रिकॉर्ड, मैन ऑफ द मैच

IPL 2023:  रवीन्द्र जडेजा आईपीएल16 में ये कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 16 में शुक्रवार को सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने और कई टूटे भी। इस मैच में धोनी ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक रिकॉर्ड अपेन नाम किया। इस मैच में रवीन्द्र जडेजा ने 22 रन पर देकर तीन विकेट हांसिल किए। 

साथ ही इस मैच में डेवोन कॉनवे ने (57 गेंदों पर 77) की तूफानी पारी खेली और चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

आपकों बता दें की इस मैच में रवीन्द्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल पवेलियन लौट गए। इस प्रदर्शन के दम पर जडेजा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे। जानकारी के लिए बता दें की वह आईपीएल 2023 में दो बार ये पुरस्कार हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने है। इससे पहले आठ अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला था।