IPL 2023: पंजाब और राजस्थान में होगी कांटे की टक्कर, RR का पलड़ा रहा है भारी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2023: पंजाब और राजस्थान में होगी कांटे की टक्कर, RR का पलड़ा रहा है भारी

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 के 16वें संस्करण में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स मुकाबला होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। इससे पहले के मैच में राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद पर तो वहीं पंजाब ने डकवर्थ लुइस नियम से कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत दर्ज की है।

वहीं आज का मुकाबला दोनों टीमों के बीच रोमांचक होने वाला है। पंजाब और राजस्थान के बीच अब तक 24 मैच खेले गए है। जिसमें राजस्थान ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। वही पंजाब को 10 मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में राजस्थान का पलड़ा यहां भारी नजर आ रहा है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (विकेटकीपर, कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पद्दिकल, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स - शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह