IPL 2023: IPL इतिहास में बना नया रिकॉर्ड, 10वें विकेट के लिए शिखर और मोहित ने बना डाले इतने रन

जानकारी के अनुसार दोनों ने इस विकेट के लिए पचास रन से अधिक की साझेदारी की है

IPL 2023: IPL इतिहास में बना नया रिकॉर्ड, 10वें विकेट के लिए शिखर और मोहित ने बना डाले इतने रन

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का यह सीजन हर किसी को याद रहेगा और उसका कारण यह है की इस सीजन में रिकॉर्ड बनने की बारिश हो रही है। हर किसी मैच में कोई ना कोई रिकॉर्ड बन ही जाता है। ऐसे में आज एक ऐसे नए रिकॉर्ड की बात करेंगे जो पंजाब की टीम के कप्तान शिखर धवन और मोहित राठी ने मिलेकर रचा।

वैसे शिखर धवन ने इस मैच में नाबाद 99 की पारी खेली लेकिन टीम को नहीं जीता सके। हालांकि इस मैच में शिखर धवन ने मोहित राठी के साथ मिलकर इतिहास रचा। दोनों बल्लेबाजों ने दसवें विकेट के लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की।

जानकारी के अनुसार दोनों ने इस विकेट के लिए पचास रन से अधिक की साझेदारी की है। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की शिखर धवन और मोहित राठी ने दसवें विकेट के लिए केवल 30 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की।