IPL 2023: पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, ये काम करने वाला अपने देश का पहला खिलाड़ी बना

आपकों यह भी बता दें की जोश लिटिल ने आईपीएल ऑक्शन में ही इतिहास रच दिया था

IPL 2023: पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, ये काम करने वाला अपने देश का पहला खिलाड़ी बना

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 का आगाज हो चुका है और पहले ही मैच में सीएसके को गत विजेता गुजरात टाइटंस के सामने हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। वहीं इस मुकाबकले में एक युवा खिलाड़ी ने रिकॉर्ड भी कायम किया।

जानकारी के अनुसार 23 साल के इस युवा तेज गेंदबाज के लिए यह मैच काफी खास रहा है। आपकों बता दें की इस खिलाड़ी को आईपीएल में पहली बार खेलने का मौका मिला है। और ये खिलाड़ी है आयरलैंड के स्टार जोश लिटिल। ये आईपीएल में उनका पहला मैच था। 

आपकों यह भी बता दें की जोश लिटिल ने आईपीएल ऑक्शन में ही इतिहास रच दिया था और वो ऐसे की वह आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी थे। वहीं, अब वह आईपीएल में खेलने वाले भी आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2023 ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने 4.40 करोड़ रुपये में था। पहले ही मैच में उन्होंने एक विकेट भी लिया।